{"_id":"5a527f274f1c1b09788b71f5","slug":"151535611611-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के आरोपी का कोतवाली मे मनाया जन्मदिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के आरोपी का कोतवाली मे मनाया जन्मदिन
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर में अपना जन्मदिन मनाने जा रहे एक युवक को तमंचा रखना महंगा पड़ गया। सीपीयू की चेकिंग के दौरान वह तमंचे सहित पकड़ा गया, जिसे कोतवाली लाने पर पता चला कि वह अपना जन्मदिन मनाने जा रहा था। इसलिए देर रात कोतवाली में केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया गया।
हुआ यूं कि रविवार को सीपीयू आमडंडा बैरियर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम लूटाबड़ निवासी रोहित पांडे अपने अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने बाइक से जा रहा था। तब तक कई दोस्त आगे निकल गए जबकि कुछ पीछे छूट गए थे। यह लोग आमडंडा में रुक कर पीछे आ रहे साथियों का इंतजार करने लगे लेकिन सीपीयू को देख रोहित भागने लगा, जिसको सीपीयू ने पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके पास 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया। इसका उसका 25 आर्म्स एक्ट में चालान किया गया। जैसे ही उसके साथियों को रोहित की गिरफ्तारी का पता चला तो वह केक आदि सामान लेकर कोतवाली पहुंच गए। जहां कोतवाल विक्रम राठौर ने कोतवाली में ही केक काटकर रोहित का जन्मदिन मनाया।