फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाई-बहन ने एक दूसरे को पीटा

भाई-बहन ने एक दूसरे को पीटा

Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
भाई-बहन ने एक दूसरे को पीटा
हल्द्वानी। काठगोदाम थाने में भाई-बहन ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौफुला दमुवाढूंगा निवासी भगवती जोशी ने अपने भाई नंदकिशोर और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि भाई के परिवार ने उससे मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी है। इधर, नंदकिशोर की पत्नी आशा ने भगवती सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ धारा 323, 504, 452 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि भगवती और अन्य लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed