फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक बेटे की मौके पर मौत, मां बेटा गंभीर रूप से घायल

बेटे की मौके पर मौत, मां बेटा गंभीर रूप से घायल।

Mon, 01 Jan 2018 01:58 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
एक बेटे की मौके पर मौत, मां बेटा गंभीर रूप से घायल
demo pic - फोटो : अमर उजाला
लालकुआं (नैनीताल)। इंदिरानगर बिंदुखत्ता से जवाहरनगर स्थित मायके में नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी में अपने दो बेटों के साथ जा रही महिला की स्कूटी को डंपर ने टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से बड़े पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। महिला और उसका छोटा बेटा बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

साल के अंतिम दिन इंदिरानगर द्वितीय निवासी भारतीय सेना में सेवारत गोपाल सिंह रौतेला की पत्नी नीतू रौतेला अपने दो पुत्रों के साथ इंद्रानगर से स्कूटी में सवार होकर जवाहरनगर स्थित अपने मायके पार्टी में जा रही थी। इस दौरान नीतू की स्कूटी को मुक्तिधाम के पास डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर का पहिया नीतू के बड़े पुत्र 12 वर्षीय आदित्य के ऊपर से गुजर गया। इससे आदित्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा व नीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा। साथ ही मृत बच्चे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे इंदिरानगर बिंदुखत्ता क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मृतक बालक के पिता भारतीय सेना में सेवारत हैं तथा वर्तमान में उनकी तैनाती रुड़की में है। जबकि आदित्य बीएलएम विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। बालक की मौत की खबर घर परिवार में कोहराम मच गया। इधर एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती दोनों-मां बेटों की हालत में देर शाम कुछ सुधार बताया गया है, मां के बार-बार बेहोश हो जाने के चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बेटे की हादसे में मौत, भाई और मां घायल
स्कूटी पर सवार थे तीनों, डंपर ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed