{"_id":"5a3d68f14f1c1b74698c35a4","slug":"15139741544-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मारपीट में घायल हरिनगर निवासी पालिका कर्मी सूरज की मौत के मामले में पांच दिन बाद कार्रवाई हुई है। इस मामले में तल्लीताल थाना पुलिस ने सूरज की बहन की तहरीर के आधार पर धोबीघाट निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस को सूरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
वाल्मीकि कॉलोनी, कुल्यालपुरा नबाबी रोड हल्द्वानी निवासी सूरज की बहन विजेता पत्नी रितुराज ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी थी। इसमें बताया गया था कि धोबीघाट तल्लीताल निवासी अभिषेक कीर्ति, शास्त्री, अनिल ने मात्र 600 रुपये के लेनदेन को लेकर 17 दिसंबर को उसके भाई सूरज के साथ जमकर मारपीट की। जब देर सायं तक वह 18 दिसंबर को घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में था। उसके नाक से खून बह रहा था। उसके शरीर में चोट के कई निशान थे। इसके बाद पड़ोसी उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल गए। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन वहां से भी उसे बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। तल्लीताल थाने के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस ने सूरज की बहन विजेता की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच ज्योलीकोट चौकी प्रभारी मनवर सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।