फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

Fri, 06 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई। परिजनो ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। मृतक की पत्नी अमरवती से भी पूछताछ की। मामला प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का बताया गया है। परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद ने तीन बार पहले भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

पुलिस के अनुसार, गांव खमरिया निवासी रामप्रसाद (40) पुत्र गुलजारी लाल बुधवार को देर शाम घर से गया था वापस नही लौटा। बृहस्पतिवार को सुबह गांव स्थित एक पीपल के पेड़ के समीप मृत मिला। शव का कुछ हिस्सा जानवरों ने खा लिया था। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि मृतक रामप्रसाद का इसी गांव निवासी एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसका अपनी पत्नी और परिवार से विवाद रहता था। हत्या की सूचना पर एसएसआई सुशील कुमार, एसआई टीसी जोशी ने पुलिस बल के साथ घर जाकर पड़ताल की। पुलिस ने एक बार तो श्मशान घाट जाकर हाड्डियां निकालने की बात कही, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई से मना कर दिया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed