फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिता ने लगाई अपने पुत्र की जानमाल की रक्षा की गुहार

पिता ने लगाई अपने पुत्र की जानमाल की रक्षा की गुहार

Tue, 22 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पिता ने लगाई अपने पुत्र की जानमाल की रक्षा की गुहार
सितारगंज। जमीनी रंजिश में अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम खैराना निवासी दौलत राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दिवंगत भाई चाचन राम की कोई संतान नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने मेरे पुत्र अनिल कुमार को गोद ले लिया। भाई की मृत्यु के बाद भाई की जमीन पुत्र के नाम आ गई। जिसके चलते गांव के ही छह लोग उससे रंजिश रखने लगे। आरोपियों ने 19 अगस्त को जब वह तहसील में तारीख पर आया था। तब उसके पुत्र को घेर लिया। जिस पर वह बमुश्किल जान बचाकर भाग निकला। बताया कि इससे पूर्व भी जनवरी माह में आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपने पुत्र की जानमाल की रक्षा की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed