{"_id":"5c76f455bdec224d9d19694b","slug":"141551299669-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
hathkadi
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान समाजसेवी कौस्तुभ पडलिया की गोली लगने से मौत हुई थी। इस मामले में नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से बंदूक और खाली कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मुखानी थाना क्षेत्र के ग्राम जयपुर पाडली नंबर एक में 22 फरवरी को भास्कर पडलिया की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। डीजे पर डांस के दौरान अचानक गोली चली, जो गांव के ही कौस्तुभ पडलिया को लग गई थी। एसटीएच में इलाज के दौरान कौस्तुभ की मौत हो गई थी। दूल्हे के पिता भास्कर पडलिया की तहरीर पर पुलिस ने नवीन पलडिया और ललित पडलिया के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कई दिनों से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। इधर, पुलिस ने मंगलवार रात दोनों के घरों में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसओ मुखानी नंदन सिंह रावत ने बताया कि दोनाली बंदूक नवीन की है। उसके कब्जे से बंदूक और एक खाली कारतूस बरामद किया गया है।
गैर इरादतन हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार
हर्ष फायरिंग से कौस्तुभ पडलिया की मौत होने का मामला