{"_id":"5a85f65c4f1c1b410b8b93bc","slug":"141518728796-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता में मौत पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता में मौत पर मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद मायके वालों की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने पति, सास, ननदों और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छड़ायल नाबाद निवासी मुकेश चौधरी की पत्नी सोनी चौधरी संदिग्ध हालातों में बुधवार तड़के घर के कमरे के रोशनदान से साड़ी के बने फंदे पर लटकी मिली थी। ससुराल वालों ने सोनी को सुशीला तिवारी अस्तपाल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
इधर बृहस्पतिवार को उसके पिता चंद्रेश्वर साहनी बिहार से हल्द्वानी पहुंच गए। उन्होंने मुखानी थाने में पति मुकेश चौधरी, सास सुनयना चौधरी, जेठ राकेश चौधरी, ननदें रीना और मीना के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। मुखानी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।