फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गैंगरेप के आरोपी बालाजी दर्शन को चले गए

गैंगरेप के आरोपी बालाजी दर्शन को चले गए

Thu, 04 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी बालाजी दर्शन को चले गए
demo pic
हल्द्वानी। फरार चल रहे गैंगरेप के दोनों आरोपी शिवांश और मंगलम बालाजी के दर्शन करने गए हैं। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी। हालांकि परिजनों ने उन्हें जल्द पुलिस के समक्ष पेश करने का आश्वासन दिया है। उधर, पुलिस ने बपीड़िता का अदालत में कलमबंद बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए बुधवार को पुलिस सक्रिय हुई। दबिश देकर उनके परिजनों को थाने में बुलाया। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि वे तिरुपति बालाजी का दर्शन करने के लिए गए हैं। जल्द घर लौट आएंगे। इधर पुलिस की टीमें दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सर्विलांस से पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने भी इस मामले में कोतवाल विक्रम सिंह राठौड़ से प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि गैंगरेप की पीड़िता का बुधवार अदालत में धारा 164 के तहत कदमबंद बयान दर्ज कराया गया है। उसने प्राथमिकी में दर्ज तथ्यों का कितना समर्थन किया है। इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
हल्द्वानी। एक चर्चित हत्याकांड के बाद वायरल हुए वीडियो मामले में युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र अमित रावत, कारोबारी के बेटे शिवांश और जेल कर्मचारी के बेटे मंगलम शर्मा के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अमित रावत को मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। अभी शिवांश और मंगलम फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है।


पुलिस ने घर में डाली दबिश, पीड़िता का कोर्ट में कराया कलमबंद बयान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed