फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिल्टी बनाने में धोखाधड़ी

बिल्टी बनाने में धोखाधड़ी

Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिल्टी बनाने में धोखाधड़ी
fraud shimla
हल्द्वानी। दिल्ली से माल लाने के लिए रेलवे बिल्टी बनाने में दस्तावेजों में हो रही धोखाधड़ी बंद नहीं हो रही है। एक बार फिर युवक के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी से बिल्टी बनाने की शिकायत सामने आई है। इस बार 13 नगों में लाखों का माल आया है। युवक ने कर चोरी अथवा गैर कानूनी माल होने की आशंका जताते हुए जीआरपी थाने में तहरीर सौंप कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मो. नाजिम निवासी मोहम्मदी चौक इंदिरा नगर ने जीआरपी थाने काठगोदाम में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से आने वाली ट्रेन से लाखों रुपये का 13 नग माल आया है। इन सभी की बिल्टी उसके नाम की काटी गई थी जबकि उसने यह माल नहीं मंगाया है। उसने आशंका जताई है कि यह कर चोरी या गैर कानूनी माल हो सकता है। यह भी आरोप लगाया कि जबरन कोई फंसाने के लिए साजिश कर रहा है। तहरीर में यह भी बताया कि बीती छह फरवरी को भी चार नग माल आया था इसकी जानकारी नहीं थी मोबाइल में मैसेज आने पर इसका पता चला था। इसे किसी गौला पार के प्रकाश बेलवाल ने छुड़वाया था। नाजिम ने जीआरपी से माल और माल भेजने व मंगाने वाले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


युवक ने एक बार फिर आधार कार्ड का इस्तेमाल कर बिल्टी बनाने का लगाया आरोप
तीन दिन पहले भी दिल्ली से आया था युवक की जानकारी के बिना माल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed