{"_id":"5a04bb664f1c1bc45b8b513b","slug":"131510259558-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में आज से चलेगा अतिक्रमण का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार में आज से चलेगा अतिक्रमण का डंडा
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। त्योहार और अन्य गतिविधियां निपटी तो प्रशासन और पुलिस ने शहर की सड़कों पर हो गए कब्जों के सफाये का अभियान शुरू करने का फैसला किया है। अतिक्रमणकारियों को नोटिस पहले ही दिया जा चुका था। जो कब्जे नहीं हटे हैं उन पर शुक्रवार को जेसीबी चलेगी। दुकानों के बाहर जो छज्जे निकले हैं वे टूटेंगे। ठेले भी हटाए जाएंगे। 10 हजार रुपये का चालान भी होगा। पूरे शहर में अभियान चलाने का निर्णय लिया लिया गया है। खास बात विवाद से बचने के लिए प्रशासन की टीम व्यापारियों को भी साथ लेकर चलेगी।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मंगल पड़ाव पुलिस चौकी में व्यापारियों के साथ बैठक की और अपनी मंशा जाहिर कर दी। बताया गया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायाजा रहा है। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि अभियान में जिला प्रशासन के साथ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। दुकान की नाप के बाद छज्जे तोड़े जाएंगे। अतिक्रमण हटाया जाएगा। ठेलेवालों को रास्ते में खड़ा करने की इजाजत नहीं मिलेगी। पुलिस अतिक्रमण नहीं हटाने पर दस हजार रुपये का कोर्ट चालान करेगी। व्यापारियों ने भी अतिक्रमण हटाने और साथ-साथ रहने पर सहमति जताई है। पुलिस अधिकारियों को पहले शिकायत मिली थी कि स्थानीय पुलिस ठेलेवालों को नहीं हटाती है। इस मामले में पुलिस का कहना था कि नगर निगम के कर्मी पैसा लेकर पर्ची काट देते हैं। इसी कारण पुलिस को भी पीछे हटना पड़ता था। इस अभियान से पुलिस को भी कार्रवाई के लिए बल मिलेगा। बैठक में एडीएम हरवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, कोतवाल के आर पांडे और व्यापारी नेता मौजूद रहे।
दुकानों से बाहर निकले छज्जे टूटेंगे, ठेले भी हटाए जाएंगे
10 हजार से कम का नहीं होगा चालान
11 बजे से पूरे शहर में चलेगा अभियान