फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांच बच्चों की मां को दिया तलाक

पांच बच्चों की मां को दिया तलाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
पांच बच्चों की मां को दिया तलाक
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला खताड़ी क्षेत्र में पांच बच्चों की मां को उसके पति ने मारपीट कर तलाक दे दिया। अपने पांचों बच्चों सहित पीड़ित महिला राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के पास पहुंची। लोहनी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दंपति में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी निवासी महिला सोमवार को महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के घर पहुंची, जहां उसने उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि वर्ष 2005 में उसकी शादी ईदगाह के पास रहने वाले युवक के साथ हुई थी। अब उसके पांच बच्चे हैं। उसका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति, ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे लेकिन उसने अपने परिवार की इज्जत बचाए रखने के लिए मायके वालों को नहीं बताया जबकि नौ माह पूर्व उसे जहर देकर मारने की कोशिश भी की गई थी लेकिन पंचायत में समझौता हो गया था। आरोप है कि 21 मार्च को उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। उसके पति ने उससे तलाक कह दिया। उसके पति ने जान से मारने की धमकी दी। रविवार को जब मां उसके पास आई तो घटना का खुलासा हुआ। इससे नाराज पति ने रविवार रात उसे घर से भी निकाल दिया। लोहनी ने कोतवाल रवि सैनी को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद दोनों पक्ष तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां एसएसआई कश्मीर सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। तय हुआ कि महिला पति के ही मकान में ही रहेगी। पुलिस ने दोबारा शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन



पांच बच्चों की मां को दिया तलाक
पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया, पुलिस ने समझौता कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed