फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज

आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज
दिनेशपुर। कालीनगर के सहकारी समिति में खाद लेने आए किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बीते एक नवंबर को रायपुर निवासी किसान कृष्ण सिंह (52) पुत्र वाकर सिंह अपनी बाइक (यूके06एपी1110) पर खाद लेने के लिए कालीनगर स्थित सहकारी समिति में आया था।
विज्ञापन


वह समिति के सामने बाइक खड़ी करके उस पर बैठा हुआ था। इस बीच तेज गति से आए एक बेकाबू ट्रैक्टर ने कृष्ण सिंह को टक्कर मार दी थी। कृष्ण ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर कुचल गया था और उसकी मौत हो गई थी। चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को मृतक की पत्नी महेंद्र कौर ने ट्रैक्टर चालक ग्राम पंचाननपुर निवासी दिलीप मंडल के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed