फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दामाद ने सास पर किया सर्जिकल ब्लेड से वार

दामाद ने सास पर किया सर्जिकल ब्लेड से वार

Wed, 19 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
दामाद ने सास पर किया सर्जिकल ब्लेड से वार
हल्द्वानी। शराबी पिता की मार से नातिन को बचाना एक महिला को महंगा पड़ गया। उसके दामाद ने सर्जिकल ब्लेड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नैनीताल के तल्लीताल निवासी नितेश बिष्ट सुशीला तिवारी अस्पताल में डायलिसीस तकनीशियन है। नितेश ने दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति निवासी काजल बिष्ट के साथ प्रेम विवाह किया है। वह पिछले डेढ़ साल से ससुराल में ही रह रहा था। ससुरालियों का आरोप है कि नितेश शराब के नशे में धुत होकर आए दिन काजल और बेटियों के साथ मारपीट करता है। सोमवार को वह नशे में धुत होकर पहुंचा और बेटी को मारने लगा। नितेश की सास दीपा मेहरा नातिन को बचाने पहुंची। इस पर नितेश का पारा चढ़ गया और सास की गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। बाद में लहूलुहान हालत में सास छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने दीपा को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। बाद में दामाद के खिलाफ तहरीर सौंपी है। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने नितेश के खिलाफ 323, 324, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed