फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सात लोगों पर 18 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

सात लोगों पर 18 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Oct 2018 01:37 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सात लोगों पर 18 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ 18.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने खनन के लिए जमीन दी थी लेकिन अनुमति नहीं दिला सके। पैसा वापस मांगने पर आरोपियों ने भुक्तभोगी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर भूरारानी निवासी ललित खत्री पुत्र जगन्नाथ खत्री ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया कि सात लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। एसएसपी ने इस मामले में अधीनस्थ अधिकारियों से जांच कराई। जांच के दौरान मामला सही मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी के तहत मुकदमा दर्ज किया। इन आरोपियों में पिथौरागढ़ जिले के बजूड़ा निवासी पुष्कर सिंह हाल पता अलकनंदा कॉलोनी धानमिल, रंजीत, सुखदेव, प्रीतम सिंह, नवराज सिंह निवासी बैलपड़ाव पत्तापानी, जितेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता पता अज्ञात शामिल हैं। ललित का आरोप है कि आरोपियों ने 18.75 लाख रुपये में बैलपड़ाव में तीन एकड़ जमीन खनन के लिए दी थी। आरोपियों ने खनन की अनुमति दिलाने के नाम पर काफी दौड़ाया लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। पैसा मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed