{"_id":"5b5a31774f1c1bb15c8b4b64","slug":"111532637559-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण एजेंसी ने लगाए रामपुर रोडपर लाल निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माण एजेंसी ने लगाए रामपुर रोडपर लाल निशान
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग और राजस्व की टीम ने रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए रामपुर रोड पर लाल निशान लगा दिया। अब कालाढूंगी रोड के अतिक्रमण पर भी निशान लगाया जाएगा।
लोक निर्माण के सहायक अभियंता पंकज राय ने बताया कि शासन से आदेश मिला है कि रोड के किनारे पहले पैमाइश कर अतिक्रमण को चिन्हित करें। इसके बाद रोड को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जीतपुर नेगी से लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल तक रोड के अतिक्रमण का सर्वे किया। लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए मकान और दुकानों पर लाल निशान लगाया है। खतरे के निशान को देखकर दुकानदार घबरा गए हैं। काफी लोगों को भय है कि अतिक्रमण में उनकी दुकानें टूट सकती हैं। कारोबार चौपट हो सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी रामपुर रोड का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद कालाढूंगी और बरेली रोड का सर्वे किया जाएगा। शासन का उद्देश्य मुख्य मार्गों को अतिशीघ्र चौड़ा करना है। काफी दिनों से रामपुर रोड को चौड़ा करने की योजना लंबित है।