{"_id":"5aad817a4f1c1ba4238b5d1f","slug":"111521320314-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर टोटियों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर टोटियों की चोरी
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चोरों ने बिठौरिया नंबर एक कौशल कॉलोनी स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर कमरों की आलमारियों को खंगाला। अंदर कुछ नहीं मिला तो चोर टोटियों को चुराकर ले गए।
कौशल कॉलोनी निवासी शैलेंद्र यादव नोएडा में एक कंपनी में कार्यरत हैं। चार माह पहले वह मकान बंद परिवार के साथ नोएडा चले गए। शुक्रवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। चोर बेडरूम और दो आलमारियों को खंगाल दिए। सुबह ताला टूटा देखकर पड़ोसी ने मुखानी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। अभी तक पता नहीं चल सका है कि मकान से कितना सामान गया है। शैलेंद्र के करीबियों का मानना है कि सिर्फ टोटियां ही चोरी हुई हैं क्योंकि चोरों ने होम थियेटर और सिलिंडर पर हाथ नहीं लगाया। चोरों ने दराज खोलने की कोशिश की थी लेकिन वह नहीं खुल सका। पुलिस को आशंका है कि घटना के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है।