फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बस की चपेट में आकर प्रधान के इकलौते पुत्र की मौत

बस की चपेट में आकर प्रधान के इकलौते पुत्र की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आकर प्रधान के इकलौते पुत्र की मौत
कालाढूंगी (नैनीताल)। स्कूल बस की चपेट में रतनपुर के ग्राम प्रधान के इकलौते पुत्र की मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार सुबह डेयरी में दूध देकर आ रहा था। चकलुआ देवीपुरा चौराहे पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बैग में कुछ सामान रख रहा था, तभी बस के बंफर में उसकी जैकेट फंस गई और वह करीब बीस मीटर दूर तक बस के साथ घिसटता चला गया इसके बाद अगले टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे 108 एंबुलेंस से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।
विज्ञापन

रतनपुर के प्रधान रमेश राम का 18 वर्षीय पुत्र विनोद बाइक (यूके 04टी-0751) से बृहस्पतिवार सुबह डेयरी में दूध देने गया था। वहां से लौटते वक्त वह चकलुआ देवीपुरा चौराहे पर रुका और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बैग में कुछ सामान रख रहा था। तभी बच्चों को लेकर आ रही एक स्कूल की बस (यूए 04सी-4408) के बंफर में विनोद की जैकेट फंस गई और वह बस के घिसटता गया। कुछ दूर पर जाकर बस के अगले टायर के नीचे आ गई, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। 108 की मदद से उसे कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। वहीं पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, शाम को विनोद की अंत्येष्टि कर दी गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



बस की चपेट में आकर प्रधान के इकलौते पुत्र की मौत
सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बैग में रख रहा था सामान
बस के बंफर में जैकेट फंसने से 20 मीटर तक घिसटता गया
पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया

डेढ़ माह में स्कूल बस से दूसरी दुर्घटना
कालाढूंगी (नैनीताल)। यहां 45 दिन के अंतराल में स्कूल वाहन से दूसरी बार दुर्घटना हुई है, इससे पहले भी इसी स्कूल के दूसरे वाहन से कालाढूंगी निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। बावजूद इसके इन घटनाओं को रोकने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन बहनों ने खोया इकलौता भाई
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला विनोद कुमार इकलौता पुत्र होने के साथ ही तीनों बहनों का काफी लाडला भी था। उसकी मौत से माता बसंती देवी, पिता रमेश राम के साथ ही बहनें भी सुध-बुध खो बैठीं हैं। विनोद काफी मिलनसार था। वह चार भाई-बहन थे, जिसमें से वह तीसरे नंबर का था। दादा दयानंद (72) ने बताया कि विनोद घर के सभी कामों में परिजनों का हाथ बंटाता था। उनका पूरा ख्याल भी रखता था। वह यूओयू से दसवीं की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन हादसे ने ग्राम प्रधान का सबकुछ छीन लिया।


कार पलटने से गाजियाबाद के दो लोग घायल
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी-रामनगर रोड पर टेढ़ी पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में नैनीताल से लौट रहे गाजियाबाद यूपी निवासी दीपक चौहान पुत्र मेहताब सिंह और अरुण सामी पुत्र आरएस सामी घायल हो गए। इन घायलों को स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed