फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शातिर हत्यारों तक नहीं पहुंच सके कानून के लंबे हाथ

शातिर हत्यारों तक नहीं पहुंच सके कानून के लंबे हाथ

Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
शातिर हत्यारों तक नहीं पहुंच सके कानून के लंबे हाथ
मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की हत्या - फोटो : SELF
नैनीताल। कहीं और हत्या कर शव यहां फेंकने वाले शातिर अपराधियों तक कानून के लंबे हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। पुलिस अधिकारी अज्ञात शवों की शिनाख्त को पूरी ताकत झोंक चुके हैं, लेकिन फिर भी मृतकों की शिनाख्त न होने से कई हत्याएं नहीं खुल सकी हैं। शातिर अपराधी हत्या जैसा जघन्य अपराध करने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं और लाशें शिनाख्त को मोहताज हैं। सोमवार को देवनगर की खाई में महिला और किशोर का शव मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

पहाड़ की वादियां हत्या कर शव फेंकने के लिए सुरक्षित स्थान बनती जा रही हैं। सालों से यहां हत्या कर शव फेंकने का सिलसिला जारी है। जिले में हर साल दो-तीन अज्ञात शव मिलते हैं। एक दो अपवादों को छोड़ दें तो पुलिस अधिकतर शवों की शिनाख्त कराने में फेल रही है। हत्यारों के कानून के शिकंजे में न फंसने के चलते अज्ञात शवों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई पुलिस अधिकारी अज्ञात शवों की शिनाख्त कराने को पूरी कोशिश कर चुके हैं। इसके बाद भी ऐसी संगीन घटनाएं नहीं रुक सकी हैं।
विज्ञापन



शातिर हत्यारों तक नहीं पहुंच सके कानून के लंबे हाथ
अपराधियों के लिए नैनीताल की वादियां शव फेंकने के सेफ जोन बनीं
पहले भी हत्या कर फेंके जा चुके शव, महिला और किशोरी के शव मिलने से दहशत में ग्रामीण

-हत्यारे नहीं छोड़ते शिनाख्त का कोई सुराग
दूसरे जिले, प्रदेश में हत्या कर यहां शव फेंकने वाले शातिर लाश के पास ऐसा कोई सुराग नहीं छोड़ते हैं, जिससे मृतकों की शिनाख्त मुश्किल हो जाती है। कई शवों को झुलसा दिया जाता है तो कुछ शवों का चेहरा बिगाड़ दिया जाता है। कई शव गहरी खाई और घने जंगल में फेंक दिए जाते हैं। ऐसे में वह सड़ी गली हालत में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-यह हत्याएं आज भी एक राज हैं-
-छह महीने पहले मल्लीताल थाना क्षेत्र में मंगोली पुलिस चौकी के पास पुलिस को पुरुष का अज्ञात शव मिला। शरीर पर मिले चोटों के निशानों से यह साबित हो गया कि शव को कहीं हत्या कर यहां फेंका गया था।

-डेढ़ साल पहले भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर महिला का अधजला शव मिला।
-डेढ़ साल पहले नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर हत्या कर फेंके गए अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
-ढाई साल पहले लालकुआं की हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में भी अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।
- करीब तीन साल पहले रामनगर में क्यारी रोड पर भी पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था।


जिले में मिले अज्ञात शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास लगातार जारी है। हमने पूरे देश में अज्ञात शवों के फोटो भेजे गए हैं। अखबारों में भी कई बार इस संबंध में विज्ञापन छपवाए जा रहे हैं। जहां भी गुमशुदगी दर्ज हुई हम वहां अपने सब इंस्पेक्टरों को भेज रहे हैं ताकि अज्ञात शवों की शिनाख्त जल्द हो सके। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed