फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चर्चित हत्याकांड के आरोपी पेशेवर थे

चर्चित हत्याकांड के आरोपी पेशेवर थे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
चर्चित हत्याकांड के आरोपी पेशेवर थे
नैनीताल/हल्द्वानी। स्थानांतरण के बाद विदा हो रहे कुुमाऊं आईजी पूरन सिंह रावत ने सोमवार को मल्लीताल स्थित महानिरीक्षक कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। कहा कि सवा साल के कार्यकाल में कुछ उपलब्धियां रहीं तो कुछ कड़वे अनुभव भी रहे। काफी कोशिशों के बाद भी गोरापड़ाव की महिला हत्याकांड को नहीं सुलझा पाए। इसकी टीस मन में है। आगे पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद केस को दिशा मिल सकती है। हल्द्वानी में कहा कि एसआईटी से जालसाजों पर लगाम लगी है।
विज्ञापन

आईजी पूरन रावत हत्याकांड पर बोले कि पुलिस को मिली फुटेज और पांवों के निशानों के आधार पर दो लोगों के होने का संदेह है। चेहरे भी फुटेज में दिख रहे थे। उनके चेहरों और वेशभूषा के आधार पर उनके पेशेवर हत्यारे होने की आशंका है। पुलिस ने उन्हें रामपुर तक ट्रैक किया, लेकिन रामपुर से आगे उनका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने किसी परिवारीजन और संबंधी के शामिल होने की आशंका भी जताई। आगे पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद केस में कुछ खुलासा हो सकता है। सीबीआई से अनुमति के बाद चार लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट होना है। इसमें पीड़िता की पुत्री और अन्य तीन लोगों का टेस्ट होना है। इनमें से एक व्यक्ति कपड़ों के कारोबार से भी जुड़ा है। आईजी रावत ने हल्द्वानी में बताया कि एक साल पहले यहां आने पर एसआईटी में करीब 20 शिकायतें मिलीं थीं लेकिन एसआईटी द्वारा जमीन के जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने पर शिकायतों की संख्या बढ़ गई। अब यह संख्या बढ़कर 60 से लेकर 70 तक हो गई थी। कार्रवाई के चलते कई लोगों का जालसाजों ने पैसा लौटाया। कई लोगों को जेल जाना पड़ा। आईजी का कहना था कि रेंज में लावारिस शवों को फेंकने की रफ्तार बढ़ी है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सीमा पर वाहनों की चेकिंग करनी होगी। इसी प्रकार महिला हिंसा पर कार्रवाई में तेजी आई है। अब महिलाएं रिपोर्ट दर्ज करा रही हैं। पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज कर रही है। यातायात की समस्या को हल करने के लिए उन्होंने काफी काम किया। वाहन चेकिंग कर लोगों को नियम से चलने पर पुलिस ने मजबूर किया। रेेंज में प्रतिदिन चार लाख की जगह 25 लाख राजस्व वसूला गया है। हेलमेट भी लोगों ने पहनना शुरू कर दिया है। ऊधमसिंह नगर में भी वाहन चेकिंग के चलते मौतों की संख्या घटी है।
विज्ञापन




जालसाजों पर लगी लगाम
पेशेवर थे गोरापड़ाव की महिला के हत्यारोपी
आईजी ने स्थानांतरण के बाद की प्रेस कांफ्रेंस
जनसंख्या के हिसाब से फोर्स और संसाधन बढ़ाने की जरूरत : आईजी

सवा साल में सड़क दुर्घटनाओं और नशे के खिलाफ किया काम
नैनीताल। आईजी ने बताया कि उन्होंने सवा साल के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं और नशे के खिलाफ बहुत काम किया। इसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे। उन्होंने स्मैक सप्लायर निशान चंद्र की गिरफ्तारी को पुलिस की एक बड़ी कामयाबी बताया। उसकी गिरफ्तारी के बाद मंडल में स्मैक तस्करी के नेटवर्क को काफी हद तक पुलिस तोड़ पाई है। वहीं उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से काम करके नीचे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed