फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सांप के डंसने से सात साल की मासूम की मौत

सांप के डंसने से सात साल की मासूम की मौत

Tue, 05 Jun 2018 02:23 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
सांप के डंसने से सात साल की मासूम की मौत
सांप वाला भुट्टा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। लाखनमंडी चोरगलिया में सोमवार की सुबह मेंढक का पीछा कर रहे सांप ने सात साल की बच्ची को डस लिया। बेटी ने पिता ने कहा कि उसे मेंढक ने काट लिया है लेकिन उन्होंने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। बेटी को नींद आ गई मगर फिर उसने आंखें नहीं खोली। पिता अब इस अनदेखी पर पश्चाताप कर रहा है।
विज्ञापन


पीलीभीत के माधोटांडा चांदूपुर निवासी सुमेर पाल 12 साल से चोरगलिया में रहकर बटाईदार का काम करता है। सोमवार सुबह छह बजे उसकी सात साल की बेटी ज्योति घर के सामने बर्तन मांज रही थी। इस बीच एक सांप मेंढक का पीछा करते हुए आया और बर्तनों में घुस गया। उसने बच्ची के हाथ में डस लिया। बच्ची ने समझा कि उसे मेंढक ने काट लिया है। इस बात का जिक्र उसने सुमेर पाल से किया लेकिन उन्होंने समझाया कि मेंढक के काटने से कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन


शरीर में जहर का प्रभाव बढ़ने पर बच्ची को नींद आने लगी और वह झोपड़ी में सो गई। मां ने आवाज लगाकर पर जब उसने आंखें नहीं खोली तो सुमेर पाल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले आया। बच्ची का शरीर नीला पड़ गया था। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि ज्योति चार बच्चों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पापा से कहा था, मेंढक ने काट लिया मगर उन्होंने अनसुना कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed