फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime Record of Candidates

आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशियों को तीन बार ब्योरा सार्वजनिक करना होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crime Record of Candidates
Crime Record of Candidates
हल्द्वानी। चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों को अपना आपराधिक रिकार्ड को सार्वजनिक करना होगा। ताकि चुनाव में आने वाले उम्मीदवारों के आपराधिक रिकार्ड की सही जानकारी हो सके। इसके लिए मतदान से पहले तीन बार अखबारों में छपवा कर उसकी कापी आरओ को भी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को यह करना ही होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक दागदार छवि वाले प्रत्याशियों को नामांकन पत्र में अपने अपराध संबंधी मुकदमों का ब्योरा देने के साथ ही यह जानकारी अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कर मतदाताओं को भी देनी होगी। जिन प्रत्याशियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं उन्हें नामांकन के बाद नाम वापसी के चार दिनों के अंदर अपने ऊपर चल रहे या लंबित आपराधिक मामलों का पहला विज्ञापन विधानसभा क्षेत्र में प्रसारित अखबार में कराना होगा।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्याशियों को पहला विज्ञापन एक फरवरी से चार फरवरी, दूसरा पांच से आठ फरवरी और तीसरा विज्ञापन नौ से 12 फरवरी के बीच दो अखबारों में छपवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed