{"_id":"6a8c2f05eff8f107ac022df1","slug":"man-missing-for-three-days-was-recovered-from-a-ditch-on-the-nainital-bhowali-road-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: खाई में मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: खाई में मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता; पुलिस कर रही जांच
Mon, 24 Aug 2026 05:16 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:16 PM IST
सार
नैनीताल-भवाली मार्ग पर जोखिया के पास एक खाई से तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव नैनीताल भवाली मार्ग पर जोखिया के समीप खाई से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एएसआई लाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान नेपाल कमला बाज़ार निवासी तेक बहादुर के रूप में हुई है। वह यहां मजदूरी करता था। बताया कि पिछले तीन दिनों से वह लापता था। उसके साथियों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आज सड़क किनारे खाई के पास तेक बहादुर की चप्पल और मोबाइल फोन दिखाई दिए। इसके बाद साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में तलाश शुरू की। अभियान के दौरान तेक बहादुर का शव खाई में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन