{"_id":"6a8c304ca740c97cd5078ba8","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-bolero-in-garmpani-nainital-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हुई दुर्घटना
Mon, 24 Aug 2026 05:21 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:21 PM IST
सार
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी डाकघर के पास बोलेरो टैक्सी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। टैक्सी चालक ने उसे गंभीर हालत में गरमपानी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजर्माग गरमपानी डाकघर के पास कपकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रही बोलेरो टैक्सी के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। टैक्सी चालक महिला को गंभीर हालत में गरमपानी सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है।
विज्ञापन
खैरना के चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया सोमवार को सावित्री देवी (75) पत्नी स्व पदम सिंह निवासी खैरना वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वाहन चालक खिलाफ सिंह पुत्र चामू सिंह निवासी सुराग बागेश्वर अपने वाहन से बुजुर्ग महिला को गरमपानी सीएचसी लाया। सीएचसी में सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन