{"_id":"6a8b4dbf9140213a9107cfb0","slug":"the-administrations-technical-team-inspected-the-dilapidated-building-of-bd-pandey-hospital-nainital-news-c-238-1-shld1020-129687-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शासन की तकनीकी टीम ने बीडी पांडे अस्पताल के जर्जर भवन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शासन की तकनीकी टीम ने बीडी पांडे अस्पताल के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Mon, 24 Aug 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल के जर्जर भवन और लगातार सामने आ रही व्यवस्थागत कमियों को लेकर अब शासन भी गंभीर हो गया है। हाईकोर्ट के निर्देश और स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के बाद रविवार को शासन से पहुंची तकनीकी टीम ने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। टीम ने पुरानी और क्षतिग्रस्त छत समेत भवन के विभिन्न हिस्सों की स्थिति का आकलन कर जरूरी कार्यों को चिह्नित किया। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अब अस्पताल के जीर्णोद्धार और सुविधा विस्तार की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।
बीते दिनों हाईकोर्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उनके सामने भवन की जर्जर स्थिति, कई स्थानों पर छत से पानी टपकने और अन्य समस्याओं को रखा था। स्वास्थ्य सचिव ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर से तकनीकी टीम भेजकर भवन का सर्वे कराने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में रविवार को सहायक अभियंता निर्मल थापा और अवर अभियंता जेके तिवारी के नेतृत्व में तकनीकी टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल के पुराने भवन का विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण किया। इस दौरान छत, भवन की संरचना और सुविधा विस्तार के लिए जरूरी स्थानों समेत अन्य कमियों को चिह्नित किया गया।
=
रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
नैनीताल। तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद भवन के जीर्णोद्धार और सुविधा विस्तार का प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। इससे लंबे समय से भवन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे अस्पताल को राहत मिलने की उम्मीद है।