{"_id":"6a8b4dd85af4f82b78023907","slug":"ncc-camp-cadets-complete-1825-kilometer-sailing-expedition-nainital-news-c-238-1-shld1023-129697-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी मेनू कैंप : कैडेट्स ने पूरी की 182.5 किलोमीटर की सेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी मेनू कैंप : कैडेट्स ने पूरी की 182.5 किलोमीटर की सेलिंग
Mon, 24 Aug 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी की ओर से आयोजित मेनू कैंप-2026 के सातवें दिन कैडेट्स ने साहसिक प्रशिक्षण के साथ सामाजिक दायित्वों का उदाहरण पेश किया। कैडेट्स ने नैनीझील में रविवार को 26.5 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण नौकायन प्रक्रिया पूरी की। इसके साथ ही शिविर के सात दिनों में कैडेट्स की ओर से कुल 182.5 किलोमीटर की सामूहिक सेलिंग पूरी की जा चुकी है।
यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि सेलिंग, पर्वतारोहण, स्वच्छता और जनजागरूकता गतिविधियां कैडेट्स के समग्र व्यक्तित्व विकास का हिस्सा हैं। इससे युवाओं में नेतृत्व, साहस, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित होता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जैसे संवेदनशील हिमालयी पर्यटन क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखना बेहद आवश्यक है। इसी क्रम में कैडेट्स ने नैना देवी मंदिर के समीप नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यटकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। वहीं, नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब के सहयोग से डीएसए ग्राउंड में आर्टिफिशियल माउंटेन क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जहां कैडेट्स ने सुरक्षा तकनीकों व संतुलन का अभ्यास किया। इस मौके पर चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद कुमार, चीफ पेटी ऑफिसर विक्रांत सिंह, प्रशांत तोमर, अमर प्रधान, सनी कुमार, दीपक कुमार, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।