{"_id":"62cb25420fbaf24a9a7d7162","slug":"crime-kitchha-news-hld4686563190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर बुझ गया घर का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर बुझ गया घर का चिराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। सिरौली कलां में एक बकरीद के दिन जवान बेटे की मौत से एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलभट्टा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह एक युवक का शव ग्राम पुलभट्टा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने की सूचना पर एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। वार्ड 19 सिरौली कलां निवासी अब्दुल करीम ने मौके पर पहुंचकर शव की अपने पुत्र तस्लीम (25) के रूप में की। पुलिस के अनुसार तस्लीम के पिता यह नहीं बता पा रहे कि उनका पुत्र रेलवे ट्रैक के किनारे क्यों, कैसे और कब पहुंचा।
इधर, एसओ पुलभट्टा ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा कि तस्लीम रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहा होगा और किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। अभी यह भी नहीं पता लग पा रहा कि तस्लीम के साथ हादसा कौन सी ट्रेन से हुआ है। त्योहार के दिन जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।