{"_id":"5d3dff8b8ebc3e6d10748982","slug":"crazy-kitchen-queen-s-school-made-hpl-winner-haldwani-news-hld350751110","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेजी किचन क्वींस स्कूल बना एचपीएल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेजी किचन क्वींस स्कूल बना एचपीएल विजेता
विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित हल्द्वानी अमर उजाला प्रीमियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता
हल्द्वानी। किआ क्लासिक मोटर्स प्रायोजित, अमर उजाला की ओर से आयोजित पहले माई सिटी हल्द्वानी प्रीमियर लीग (एचपीएल) का खिताब क्रेजी किचन यूनाइटेड क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाम रहा। उसने फाइनल में शिवा स्पोर्ट्स थंर्ड्स गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2-1 से हराया। विजेता और उपविजेता टीम को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और किआ क्लासिक मोटर्स के एमडी गौरव सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पहले सेमीफाइनल में शिवा स्पोर्ट्स थंर्ड्स गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने श्री बालाजी होंडा पैंथर्स सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम को पेनॉल्टी शूट आउट में 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच योगेश सिंह रहे। दूसरे सेमीफाइनल में क्रेजी किचन यूनाइटेड क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने गंगोत्री सोलर सनराइजर्स हरमन माइनर स्कूल को पेनॉल्टी शूट आउट में 5-3 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। मैन ऑफ द मैच दिव्यांश प्रतीक रहे।
फाइनल में क्रेजी किचन यूनाइटेड क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल और शिवा स्पोर्ट्स थंर्ड्स गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। क्रेजी किचन यूनाइटेड क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने दूसरे हाफ में गोल दागकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाने वाले तरुण जोशी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक पांच गोल करने वाले सिंथिया स्कूल के अभिषेक वर्मा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने का अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। उनका प्रयास है कि हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। एचपीएल में शामिल टीमों के खिलाड़ियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मैच के निर्णायक सुनील कुमार, विकास कुमार, पंकज रावत, मोहम्मद फैजान, केतन भंडारी, सागर नेगी, कमेंट्री गिरीश दुर्गापाल और डॉ. मनोज पाठक ने की।
ये रहे मौजूद
हल्द्वानी। इस मौके पर शिवा स्पोर्ट्स के मोहित अधिकारी, क्रेजी किचन से नागेंद्र सिंह ढैला, किशोर बिष्ट, मधुवन फ्लावर के मनीष भट्ट, गंगोत्री सोलर से आलोक शाही, क्वींस पब्लिक स्कूल के निदेशक विक्रम सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के सचिव आरिफ अली, हुकम सिंह कुंवर आदि मौजूद थे। बेस हास्पिटल के डॉ. मुनीश ने खिलाड़ियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की। प्रतियोगिता में बीकानेरवाला, मिलन बैंक्वेट एंड पार्टी लॉन, मैट्रिक्स हास्पिटल के डॉ. प्रदीप पांडे और सरस्वती बेवरेज का भी सहयोग रहा।