{"_id":"61f98caca4d3a310297d24ec","slug":"covid-vaccination-in-haldwani-haldwani-news-hld4525252122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 210 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 210 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
Covid Vaccination in Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले में मंगलवार को 210 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज ने दम तोड़ दिया।
कुमाऊं मंडल में जिला अल्मोड़ा में 183, बागेश्वर 67, चंपावत 40, पिथौरागढ़ 98 और ऊधमसिंह नगर जिले में 93 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि जनरल बीसी जोशी और एसटीएच में 22 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
कोविड की दूसरी डोज लगी नहीं
वैक्सीन लगने का आया मैसेज
- हल्दूचौड़ निवासी एक महिला ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका नहीं लगवाया लेकिन उनके पास दूसरी डोज लगने का मैसेज आ गया है। इसी तरह लाइन नंबर-18 निवासी एक युवक के पास भी दूसरी डोज लगने का मैसेज बीते दिनों आया था, जबकि उसने दूसरी डोज लगवाई ही नहीं है।
- मुखानी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी मां और पत्नी ने पिछले साल वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। बाद में दोनों की शारीरिक दिक्कत के चलते दूसरी डोज नहीं लग सकी। अब उनकी मां और पत्नी दोनों के पास वैक्सीन लगने का मैसेज आया और प्रमाणपत्र भी बन गया। एक बार कस्टमर केयर के जरिए उसकी शिकायत कर ठीक कराया लेकिन फिर पत्नी के पास सेकेंड डोज लगने का मैसेज आया है।
विज्ञापन
हल्द्वानी। लगातार बिना दूसरी डोज लगाए ही लोगों तक कोविड वैक्सीन लगाने के मैसेज पहुंच रहे हैं, यही नहीं उनके प्रमाणपत्र भी तैयार हो जाते हैं। इन प्रमाणपत्रों में कई तरह की खामियां दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं, उनके पास दिसंबर 2021 में फिर से दूसरी डोज लगवाने का मैसेज आया था, जबकि स्वास्थ्य विभाग इस तकनीकी दिक्कत बताता रहा है।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि ऐसे मामलों में तकनीकी दिक्कत आती हैं। इसमें सुधार के लिए उच्चस्तर पर वार्ता की जा रही है। जिन्हें दूसरी टीका नहीं लगा, उन्हें दूसरी डोज लगवाई जाएगी।