हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने जिला न्यायालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट की स्थापना करने समेत तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा।
रविवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ जिला न्यायालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने परिवार न्यायालय, बार भवन के साथ ही सभी न्यायालयों का निरीक्षण किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने न्यायालय परिसर में खाली पड़ी जगह को अधिवक्ताओं के विश्रामगृह के लिए देने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट की स्थापना करने आदि की मांग की।
वहां पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार एचएस बोनाल, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकाल सुजीत कुमार, जिला जज नरेंद्र दत्त, परिवार न्यायाधीश एमसी कोसिवा, अपर जिला जज संजीव कुमार, विवेक द्विवेदी, रंजीत शुक्ला, सीएम राय, बार एसोसिएशन के सचिव नरेश रस्तोगी, राजीव शर्मा, संतोष कुमार मौजूद रहे।