{"_id":"58b5d6744f1c1b5d1c8309e9","slug":"counting-of-votes-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पोस्टल बैलेट फिर ईवीएम के मतों की होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पोस्टल बैलेट फिर ईवीएम के मतों की होगी गिनती
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बैलेट बॉक्स
- फोटो : AmarUjala
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज परिसर में आगामी 11 मार्च को होने वाली मतगणना को संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायकों एवं माइक्रो आब्जर्वर को मंगलवार को प्रथम मतगणना प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना में कुल 264 कार्मिकों को लगाया गया है। मतगणना कक्ष में मोबाइल पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि सभी विधानसभाओं में मतगणना कक्षों में 12-12 टेबल लगाई जाएंगी, साथ ही रिटर्निंग ऑफि सर की टेबल पृथक से लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारंभ की जाएगी। इसके आधे घंटे के बाद ईवीएम मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी पास वाले अभिकर्ता ही मतगणना कक्ष में प्रवेश करेंगे। मतगणना प्रारंभ करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि जो मशीन उनकी टेबल पर लाई गई है, ईवीएम पर अंकित नंबर उन्हीं की टेबल की है।
विज्ञापन
नोडल प्रभारी प्रशिक्षण डा. महेश कुमार एवं डा. अनुराग अग्रवाल ने कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि ईवीएम मतगणना से पूर्व ईवीएम के सभी प्रपत्रों को भलीभांति जांच लें एवं राउंड वार मतगणना का परिणाम निर्धारित प्रारूपों पर ही रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि अभिकर्ताओं को सील एवं मशीन नंबर दिखाने के उपरांत प्रत्येक प्रत्याशी को पडे़ मतों को जोर-जोर से बोला जाए ताकि अभिकर्ता उसे सुन सके। ईवीएम प्रभारी पीसी जोशी ने ईवीएम द्वारा मतगणना का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक ललित मोहन रयाल, अपर जिलाधिकारी बीएल फि रमाल, रिटर्निंग ऑफि सर परितोष वर्मा, रेखा कोहली, प्रमोद कुमार, नोडल पोस्टल बैलेट अशोक जोशी, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, डीएसओ तेजबल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, नोडल बेरिकैटिंग रणजीत सिंह रावत आदि मौजूद थे।