{"_id":"6aa10a37dcd36114d50c9be3","slug":"control-room-set-up-in-nainital-for-drinking-water-and-sewerage-complaints-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जल संस्थान ने खोले कंट्रोल रूम, अब शिकायतों का होगा त्वरित निवारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जल संस्थान ने खोले कंट्रोल रूम, अब शिकायतों का होगा त्वरित निवारण
Wed, 09 Sep 2026 12:56 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:56 PM IST
सार
उच्च न्यायालय नैनीताल के आठ सितंबर के निर्देशों के बाद उत्तराखंड जल संस्थान ने नैनीताल शाखा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और सीवरेज शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उच्च न्यायालय नैनीताल के आठ सितंबर को दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड जल संस्थान ने नैनीताल शाखा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और सीवरेज संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित शिकायत निवारण केंद्र अथवा विभागीय अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने बताया कि शिकायतें संबंधित सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता या अधिशासी अभियंता को भी दी जा सकती हैं। नैनीताल नगर क्षेत्र के लिए मुख्य पंपहाउस, मल्लीताल स्थित कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05942-235097 और विभागीय टोल फ्री नंबर 18001804100 है।
विज्ञापन
विभाग ने शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 8630505740 पर कॉल/व्हाट्सएप के जरिए वीडियो भेजने और ujanainital1975@yahoo.com पर ई-मेल करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। ज्योलीकोट क्षेत्र के लिए 9456590727 नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन