फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contractors demonstrated by burning copies of registration

Nainital News: ठेकेदारों ने रजिस्ट्रेशन की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Contractors demonstrated by burning copies of registration
कालाढूंगी। ई टेंडरिंग के विरोध में शुक्रवार को कालाढूंगी में ठेकेदारों ने अपने रजिस्ट्रेशन की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग के सब डिवीजन कार्यालय में सुबह सी और डी क्लास के ठेकेदार एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि विभाग में करोड़ों के काम आए हैं। विभाग उक्त कामों का ई टेंडरिंग के माध्यम से कार्य करा रहा है। इससे स्थानीय ठेकेदारों में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ठेकेदारों ने कहा कि बरसात और आपदा के समय विभाग छोटे-छोटे काम स्थानीय ठेकेदारों से करवाते हैं जिसकी पेमेंट भी महीनों विभाग में लटकी रहती है। अब जब बड़े स्तर पर विभाग के पास निर्माण कार्य के लिए बजट पास हुआ है तो विभाग ई टेंडरिंग के जरिए बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में ई टेंडरिंग के माध्यम से निर्माण कार्य हुए और स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में यूनियन अध्यक्ष कमल बोरा, उमेश तिवारी, मनोज पंत, कृष्णानंद उप्रेती, राजेंद्र जलाल, गिरीश भट्ट, हरीश जोशी, प्रकाश भट्ट, महेंद्र दिगारी, भूपेंद्र मनराल आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed