फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contestant in the Festival Women Entrepreneurship Market: Deepa

महोत्सव महिला उद्यमियों को बाजार दिलाने में लाभदायक: दीपा

Fri, 26 Sep 2025 04:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 26 Sep 2025 04:52 AM IST
सार

हल्द्वानी में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस महोत्सव में महिला उद्यमियों और स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इससे ग्रामीण कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Contestant in the Festival Women Entrepreneurship Market: Deepa
25एचएलडी05पी- पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण महोत्सव का शुभारंभ करती जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा

विस्तार

हल्द्वानी। मुखानी स्थित बैंक्वेट हॉल में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण भारत महोत्सव शुरू हो गया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की ओर से आयोजित महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लाभकारी बताया।
विज्ञापन

महोत्सव में हस्तशिल्प, हथकरघा और खाद्य उत्पादों के 40 स्टालों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें रिंगाल, ऐपण, मूंज ग्रास, हनी प्रोसेसिंग, पहाड़ी जैविक दालें, मसालें, आचार, जूट बैग व विभिन्न उत्पाद शामिल हैं। कार्यक्रम में दायित्वधारी रेनू अधिकारी ने कहा कि महिला उद्यमियों को बाजार मिलने से उनमें नई ऊर्जा आएगी। सीडीओ अनामिका ने स्टाल धारकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार महिला उद्यमियों के उत्थान के लिए काफी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड मुकेश बेलवाल ने बताया कि उत्तराखंड के ग्रामीण कारीगरों को लोकल स्तर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, अग्रणी प्रबंधक अमित बाजपेयी, आरएसईटीआई के निदेशक ने भी विचार रखे। वहां संस्था की कोऑर्डिनेटर सोनाली सत्यवली, दीपा पंत, बाल कृष्ण जोशी, संचालक बीडी नैनवाल, कमला परगाई, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed