फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen showed strength from tractor rally, case registered

कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर रैली से दिखाई ताकत, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen showed strength from tractor rally, case registered
कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली में मौजूद पूर्व मंडी सभापति सु? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कृषि बिल के विरोध और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी वैधता देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि बिल को किसान विरोधी बताया। पुलिस ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने, मास्क नहीं लगाने और यातायात बाधित करने के आरोप में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन सिंह नेगी सहित 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में लगभग 80 ट्रैक्टर पर सवार होकर कांग्रेसी चारधाम मंदिर, लामाचौड़ संकल्प बैंक्वेट हॉल, से होते हुए तिकोनिया होते हुए देवलचौड़ पहुंचे। रैली का समापन कुसुमखेड़ा में हुआ। प्रकाश जोशी ने कृषि बिल को काला कानून बताते हुए कहा कि इस बिल से किसान प्रभावशाली लोगों के हाथों की कठपुतली बन जाएगा। महेश शर्मा ने कहा कि सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी वैधता न घोषित करने की वजह से किसान 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल में धान नहीं बेच पा रहा है। जबकि यही धान किसाने ने पिछले वर्ष 2000 रुपये प्रति क्विंटल में बेचा था। इस दौरान एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, संजय किरौला, दीप सती, कुंदन सिंह नेगी, तारा नेगी, किरण डालाकोटी, राजेंद्र सुयाल, महेश कांडपाल, दीपक बल्यूटिया, नीरज तिवारी, भागीरथी बिष्ट, भूपेंद्र सिंह भाईजी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोहरा, पवन तिवारी, भानू पडलिया, बालम सिंह बिष्ट, विशाल भोजक, रोहित भट्ट आदि थे। ट्रैक्टरों का लंबा काफिला होने के कारण नैनीताल रोड पर जाम भी लगा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली के जरिए हम साथ-साथ हैं का संदेश
हल्द्वानी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पहली बार कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों का आपसी विवाद किसी से छिपा नहीं है। कई बार क्षत्रपों के विवाद सार्वजनिक भी हो जाते हैं। सोमवार को कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ संयुक्त रूप से हल्ला बोला। ट्रैक्टर रैली भले ही कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई मगर रैली नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की विधानसभा से होकर भी गुजरी।

रैली में कई लोग नहीं पहने थे मास्क
हल्द्वानी। कृषि बिल के विरोध में कांग्रेसियों की ट्रैक्टर रैली में कई लोग बिना मास्क के भी नजर आए। इसके बाद भी कांग्रेसी बिना मास्क के दिखाई दिए।
दिन में रैली, शाम को दर्ज हो गया मुकदमा
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कांग्रेस की किसान ट्रैक्टर रैली की वीडियोग्राफी कराई गई थी। शाम भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने इस मामले में कोतवाल संजय कुमार को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि रैली में शामिल लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। बगैर मास्क लगाए लोग रैली में शामिल थे। रैली के चलते शहर में जाम भी लग गया था। कोतवाल के निर्देश पर पुलिस ने रात में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन सिंह नेगी सहित 130 के खिलाफ धारा 341, 269, 270, 51 बी और उत्तराखंड महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों को चिह्नित करेगी।

कृषि विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालते कांग्रेसी।    अमर उजाला

कृषि विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालते कांग्रेसी। अमर उजाला- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed