{"_id":"6a568b1e4e97049d980d2168","slug":"congress-recites-hanuman-chalisa-to-protest-alleged-irregularities-in-donations-haldwani-news-c-8-1-hld1029-799993-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दान में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दान में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा पाठ
Wed, 15 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उत्तराखंड के श्री बद्रीनाथ धाम में दान में कथित गड़बड़ी के विरोध में मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने हीरानगर स्थित गोलज्यू मंदिर में विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान भगवान हनुमान से सत्य की विजय, दोषियों को दंड और देश-प्रदेश की जनता के हित में सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे में अनियमितताएं हुई हैं तो यह करोड़ों लोगों की आस्था पर आघात है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कथित गड़बड़ी स्वीकार नहीं की जा सकती और कांग्रेस दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तक अपनी आवाज उठाती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कथित दान चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, हेमंत बगड़वाल, राजेंद्र बिष्ट (रज्जी), शैलेन्द्र दानू, हेम पांडे, मलय बिष्ट, मधु सांगूड़ी, किरन बिष्ट, नितिन बलूटिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।