फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conference of university employees will be held in Doon

Nainital News: दून में होगा विश्वविद्यालय कर्मचारियों का सम्मेलन

Mon, 11 Sep 2023 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 11 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Conference of university employees will be held in Doon

विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन हुई जिसमें संगठन का प्रांतीय सम्मेलन आगामी अक्तूबर-नवंबर माह में किए जाने का निर्णय लिया गया। यह सम्मेलन वीर माधो सिंह उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून में होगा। एक नवंबर को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों के कर्मचारी शामिल होंगे।

महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह व महामंत्री डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संगठन के मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। आगामी दो माह के भीतर देहरादून स्थित तकनीकी विवि में महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन होगा। इसमें राज्य भर के सभी विश्वविद्यालयों के कर्मचारी शिरकत करेंगे। विषय ''''नई शिक्षा नीति: परिदृश्य एवं चुनौतियां'''' होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भांति कर्मचारियों में भी यूजीसी वेतनमान लागू करने के लिए अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर एक नवंबर को नई दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश के विश्वविद्यालय कर्मी भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर कुमाऊं विवि के वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं संगठन के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत, तकनीकी विश्वविद्यालय से संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सुंदरियाल, प्रांतीय प्रवक्ता चंद्र सिंह बागियाल, मुक्त विश्वविद्यालय से संगठन के उपाध्यक्ष भरत नैनवाल, सह कोषाध्यक्ष विमल चौहान, दून विश्वविद्यालय से कार्यकारी महामंत्री प्रशांत मेहता, डीएसबी परिसर गणेश बिष्ट, भीमताल परिसर अध्यक्ष भगवान चंद्र ध्यानी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन संगठन के महामंत्री डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed