फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Comes seeking permission, the officer asked which party

मांगने आए अनुमति, अफसर ने पूछा कौन सी पार्टी

Sat, 07 Jan 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 07 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Comes seeking permission, the officer asked which party
बसपा प्रतीक

प्रशासन के अफसरों पर कांग्रेस और भाजपा का किस कदर रंग चढ़ा है इसका अंदाजा शुक्रवार को देखने को मिला। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे गांधीनगर में बसपा प्रत्याशी शकील अहमद केके की जनसभा की अनुमति के लिए पार्टी के महानगर अध्यक्ष ताहिर हुसैन शेख और हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोज जाटव एक अफसर के पास पहुंचे।

विज्ञापन


अफसर के कक्ष में भीड़ खत्म होने पर बसपा पदाधिकारियों ने अफसर को जब अपना परिचय देते हुए जनसभा की अनुमति के बाबत अनुरोध किया तो अफसर ने पदाधिकारियों से तपाक से पूछ लिया कैसी बसपा? कहां की बसपा? यह सुनकर बसपा पदाधिकारी दंग रह गए। वह समझ नहीं पाएं कि यह मजाक है या फिर अफसर वास्तव में सीरियस है।
विज्ञापन


.. कुछ देर चुप्पी के बाद पदाधिकारी ने उलटे अफसर से ही पूछा आप बसपा को नहीं जानते क्या? पदाधिकारियों ने याद दिलाया कि बसपा भी राष्ट्रीय पार्टी है।

इसके बाद महानगर अध्यक्ष ताहिर ने अफसर को रात साढ़े आठ बजे से रात दस बजे तक चुनावी जनसभा करने की अनुमति के लिए अनुरोध पत्र दिया तो अफसर ने रात दस बजे तक की अनुमति देने से इंकार कर दिया, बोले जनसभा नौ बजे तक खत्म करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बहस हो गई। बाद में कुछ तुम आगे बढ़ो, कुछ हम पीछे चले के फार्मूले पर 9:30 की अनुमति कांटा तय हो पाया। जब बाद में अफसर ने चुनावी मीटिंग में बसपा नेताओं से मिले.. तो तपाक से सॉरी बोला। बसपा नेता फिर चक्कर में पड़े कि भाई यह सीरियस हैं या फिर मजाक के मूड में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed