फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CMS arrested

सरकारी आवास में अवैध प्रेक्टिस करते सीएमएस गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 11 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
CMS arrested

विजिलेंस की टीम ने काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस को शुक्रवार सुबह काशीपुर स्थित सरकारी आवास में अवैध ढंग से प्रेक्टिस करते हुए गिरफ्तार किया है। टीम ने मरीज द्वारा दी गई साढ़े तीन सौ रुपए फीस डाक्टर के हाथ से बरामद की। आवास की तलाशी में टीम ने छह लाख 99 हजार 711 रुपए नगद, लॉकर में 18 तोला सोना और परिजनों के 17 खातों में 22 लाख रुपए जमा होना पाया है। अब तक  की जांच में 50 लाख की संपत्ति का पता चला है। इस मामले में सीएमएस के पैतृक घर की तलाशी लेने के लिए पुलिस टीम पिथौरागढ़ गई है।

विज्ञापन


विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि मुरादाबाद जिले के शरीफनगर मुनीमपुर निवासी गिरिवर सिंह ने सात अप्रैल को उनके कार्यालय आकर एक शिकायती पत्र दिया। बताया कि काशीपुर के सीएमएस डॉ. भुवन चंद्र जोशी सीने के दर्द की जांच के लिए 350 रुपए अवैध फीस मांग रहे हैं। एएसपी ने इस शिकायत की जांच निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल से कराई तो आरोप सही पाए गए। इस मामले में ट्रैप टीम गठित कर दो राजकीय गवाह पुलिस ने लिए। शुक्रवार सुबह अस्पताल ड्यूटी के समय सीएमएस अपने आवास पर थे। मरीज गिरिवर ने जैसे ही सीएमएस को 350 रुपए फीस दी, ट्रैप टीम ने डाक्टर को धर दबोचा।
विज्ञापन


पकड़े गए कार्डियोलाजिस्ट डॉ. भुवन चंद्र जोशी 18 सालों से एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में तैनात हैं। लगभग एक साल से सीएमएस का काम देख रहे हैं। विजिलेेंस टीम ने तलाशी के दौरान उनके आवास से 6,99,711 रुपए नगद, तीन बैंक एटीएम, बीजा कार्ड, पुत्र परितोष के नाम पर 18 हजार मूल्य के 15 बांड, कुल दो लाख 70 हजार रुपए, दो चांदी की गिलास बरामद किए। इसके अलावा पत्नी एवं पुत्रियों के नाम से विभिन्न बैंकों और पोस्ट आफिस के खातों में 22 लाख पाए गए। एसबीआई के लॉकर में 18 तोला सोना और चार लाख रुपए नगद मिला। विजिलेंस निरीक्षक ने भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस के डीजी एसके भगत ने टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन देखते थे 50 मरीज
विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार सीएमएस अस्पताल के अलावा आवास विकास स्थित अपने मकान पर रोज 50 मरीज देखते थे। शिकायत थी कि डॉ. भुवन चंद्र जोशी सरकारी अस्पताल की ड्यूटी करने में रुचि नहीं दिखाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed