फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cirque tax-free, not even Hall Gopi Bhina

दंगल टैक्स फ्री, गोपी भिना को हॉल भी नहीं

Fri, 30 Dec 2016 01:51 AM IST
कैलाश पाठक
कैलाश पाठक Updated Fri, 30 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cirque tax-free, not even Hall Gopi Bhina
dangal - फोटो : twitter

प्रदेश सरकार की स्पष्ट फिल्म नीति नहीं होने के कारण स्थानीय फिल्में दम तोड़ रही हैं। स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने और उनकी फिल्मों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हाल में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म दंगल को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है, लेकिन हालिया रिलीज स्थानीय फिल्म ‘गोपी भिना’ को उत्तराखंड में कहीं हॉल तक नसीब नहीं हो रहा है। स्थानीय फिल्मों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन नहीं दिए जाने से कलाकार भी हतोत्साहित हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों में ‘कगार की आग’ समेत तमाम फिल्मों, रंगमंचों में अपनी प्रस्तुतियों का लोहा मनवा चुके कलाकार घनश्याम भट्ट (घनदा) उर्फ उत्तराखंड के नाना पाटेकर कहते हैं कि उत्तराखंड में फिल्म की कोई स्पष्ट नीति नहीं होने से हमारे कलाकार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। दंगल फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ‘गोपी भिना’ फिल्म में अहम रोल निभा रहे हेमंत पांडे उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं, लेकिन बावजूद इसके स्थानीय फिल्मों के बारे में सरकार द्वारा कोई कारगर नीति नहीं बनाना दुखद है। कलाकार और एक निजी स्कूल में टीचर ज्योति पांडे कहती हैं कि सरकार को सभी सिनेमाघरों में स्थानीय फिल्मों को अनिवार्य रूप से दिखाने के निर्देश जारी करने चाहिए।

कलाकार रोहित मेलकानी कहते हैं कि यह ठीक है कि टैक्स फ्री कर दंगल फिल्म अधिक से अधिक लोगों को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय फिल्मों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।


किसी भी फिल्म को टैक्स फ्री करने से पहले उसे बोर्ड को दिखाना होता है। उत्तराखंड की ‘गोपी भिना’ फिल्म के अलावा अन्य स्थानीय फिल्मों को भी टैक्स फ्री कराने का प्रयास होगा। शासन में वार्ता हो चुकी है कि स्थानीय फिल्मों को सभी सिनेमाघरों और मॉल में आवश्यक रूप से दिखाया जाए। इसका शासनादेश जल्द जारी होने की उम्मीद है।
- हेमंत पांडेय, उपाध्यक्ष उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed