फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Christmas and New Year preparations

क्रिसमस और नववर्ष की तैयारी

Sun, 06 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sun, 06 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर होटल, रिसोर्ट्स और क्लबों में संगीत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराने से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन


बगैर अनुमति के धूम धड़ाके के कार्यक्रम करना होटल और रिसोर्ट्स मालिकों को भारी पड़ सकता है। स्वीकृति लेने के लिए जिला प्रशासन ने बाकायदा तारीख भी जारी कर दी है। बगैर अनुमति के इस तरह के कार्यक्रम करने पर बीस हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है।
विज्ञापन


बताते चलें कि नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर, सातताल और नौकुचियाताल समेत आसपास के पिकनिक स्पॉटों में क्रिसमस और नए साल के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से सैलानी पहुंचते हैं। अधिकांश पिकनिक स्पॉट इन अवसरों पर सैलानियों से पैक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन स्थानों पर पहुंचने वाले सैलानियों के मनोरंजन के लिए होटल, रिसोर्ट्स समेत कई क्लब डीजे और फ्लोर शो के माध्यम से संगीत और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। अधिकांश आयोजक मनोरंजन कर बचाने के चक्कर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति तक नहीं लेते हैं जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है।

लेकिन इस बार क्रिसमस और नववर्ष के आगमन से पहले ही जिला प्रशासन सचेत हो गया है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जिले भर में होटलों, रिजोटर्स और क्लबों के संचालकों को इन अवसरों पर संगीत के कार्यक्रम आयोजित करने से पहले नियमानुसार जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी।


अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) बीएल फिरमाल ने  बताया कि यदि कोई अपने होटलों अथवा रिसोर्ट्स में संगीत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है तो वह 15 दिसंबर तक जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन पत्र दे सकता है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों के प्रवेश शुल्क पर 30 फीसदी मनोरंजन कर देय है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के क्रिसमस और नववर्ष पर संगीत से जुड़े कार्यक्रम कराने वाले आयोजकों के खिलाफ कर निर्धारण करने के  साथ-साथ बीस हजार रुपये तक जुर्माना लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed