फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children of English schools will also study Kumaoni

नैनीताल: अंग्रेजी स्कूलों के बच्चे भी पढ़ेंगे कुमाऊंनी

Fri, 10 Feb 2023 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 10 Feb 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Children of English schools will also study Kumaoni
हल्द्वानी। जिले के स्कूलों में हिंदी माध्यम के साथ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के बच्चे भी कुमाऊंनी सीखेंगे। पहले चरण में हल्द्वानी, कोटाबाग, रामनगर के स्कूलों में किताबें वितरित की जा रही हैं। शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां ज्यादातर विद्यार्थी बोलने में हिंदी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद अन्य विकासखंडों में यह पुस्तक जारी की जाएगी।
विज्ञापन



कुमाऊंनी भाषा के प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी के बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर जिले के स्कूलों में कुमाऊंनी भाषा की किताब पढ़ाई जाएंगी। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राएं इस पुस्तक से कुमाऊंनी भाषा का अध्ययन करेंगे। क्षेत्रीय भाषा के ज्ञान के लिए कुमाऊंनी भाषा की किताब को पाठ्यक्रम के साथ जोड़ा गया है। किताबों के नाम पाजेब, हंसूली, धागुली आदि हैं। सीईओ केएस रावत ने बताया कि कुमाऊंनी भाषा की किताबों छपकर आ गई हैं। पहले चरण में करीब दस हजार किताबं छपी हैं।। हल्द्वानी, कोटाबाग, रामनगर के स्कूलों में किताबों का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन



पहली बार एकेडमिक में कुमाऊंनी किताब को मिला स्थान
कुमाऊंनी भाषा की किताबों को पहली बार एकेडमिक में स्थान मिला है। इससे कुमाऊंनी भाषा का प्रचार होगा और नई पीढ़ी के बच्चों को अपनी भाषा और संस्कृति का ज्ञान मिलेगा। जानकारी के अनुसार किताबों में कुमाऊंनी भाषा में बोले जाने वाले आम शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। स्कूली बच्चे पहली बार अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान विषयों के साथ कुमाऊंनी भाषा की किताबें पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed