फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Challans issued for vehicles parked on the roadside in haldwani

Uttarakhand News: सड़क किनारे पार्क वाहनों पर चला विभाग का चाबुक, 88 गाड़ियों का चालान; छह वाहन सीज

Fri, 19 Dec 2025 10:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Dec 2025 10:48 AM IST
सार

काठगोदाम-लालकुआं हाईवे पर परिवहन विभाग और एनएचएआई ने संयुक्त अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को दिन में तीन टीमों ने कार्रवाई जारी रखते हुए 75 और भारी वाहनों का चालान किया।

विज्ञापन
Challans issued for vehicles parked on the roadside in haldwani
हाईवे किनारे नो पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काठगोदाम से लालकुआं हाईवे कोहरा में सबसे ज्यादा संवेदनशील है और यहीं सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग भी ज्यादा है। परिवहन विभाग ने बुधवार रात एनएचएआई के साथ मिलकर 15 से 16 किलोमीटर तक मूवमेंट कर 13 भारी वाहनों का चालान करते हुए एक वाहन सीज किया। बृहस्पतिवार को। दिन में तीन टीमों ने 75 भारी वाहनों का चालान करते हुए पांच को सीज भी किया।

विज्ञापन

 
आरटीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि देर रात ही एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सांगवान ने अपनी टीम के साथ रात में काठगोदाम से लालकुआं तक हाईवे का जायजा लिया। तीन पानी के आगे पांच जगहों पर 13 वाहनों की पार्किंग मिली। यह सभी भारी वाहन सड़क से सटकर खड़े थे। इन सभी का चालान टीम ने किया। एक वाहन को सीज भी किया। इसके साथ ही लालकुआं के पास एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम को लेकर बिना रिफ्लेक्टर लगीं ट्रालियों और ट्रकों का भी चालान किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य, अपराजिता पांडे और पवन कुमार ने हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे, रामपुर रोड और कालाढूंगी मार्ग पर इस तरह के कुल 75 वाहनों का चालान कर पांच को सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं ओवर ब्रिज से पहले स्ट्रीट लाइट गायब
परिवहन विभाग ने एनएचएआई की टीम को स्ट्रीट लाइट न होने की बात बताई। साथ ले जाकर दिखाया भी। लालकुआं ओवरब्रिज से तीन किलोमीटर पहले से ही मुख्य हाईवे पर स्ट्रीट लाइट नहीं थी।


फैक्टरी परिसर पर नहीं सड़क पर पार्क होते हैं वाहन
लालकुआं के फैक्टरी के तमाम वाहन सड़क के किनारे ही खड़े मिले। एआरटीओ ने फैक्टरी गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वह अपने भारी वाहन परिसर में ही खड़ा करें। इसके लिए पुलिस विभाग से मदद लेने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed