फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Celebration in Bhagat's native village by becoming a cabinet minister

कैबिनेट मंत्री बनने से भगत के पैतृक गांव में जश्न का माहौल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:19 AM IST
विज्ञापन
Celebration in Bhagat's native village by becoming a cabinet minister
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत
भवाली (नैनीताल)। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से उनके पैतृक गांव भक्तूड़ा के लोगों में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि भगत के मंत्री बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी बंशीधर भगत का जन्म भीमताल ब्लॉक के भक्तूड़ा गांव में हुआ था। वह लंबे समय तक इसी गांव में रहे। शुरुआत से राजनीति में सक्रिय रहे भगत बाद में हल्द्वानी चले गए। लोगों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पैतृक गांव में आने पर बंशीधर भगत का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया जाएगा। गांव के पंडित प्रकाश भगत, मदन मोहन दुर्गापाल, तुलसी देवी बताती हैं कि बंशीधर भगत भले ही राजनीतिक जीवन में व्यस्त रहे हों मगर पैतृक गांव से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा। गांव में होने वाले कार्यक्रमों और सुख-दुख में वह समय निकालकर हमेशा पहुंचते हैं। उन्होंने गांव के लोगों से संपर्क बनाए रखा। गांव से जुड़े व्यक्ति का कैबिनेट मंत्री बनना क्षेत्र के लिए गौरव का पल है। युवा उद्यमी संजीव भगत ने कहा कि भगत को क्षेत्र के विकास के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed