{"_id":"6b0b404c90e975d8980f8d17","slug":"cc-blocks-will-be-constructed-in-three-phases-in-the-excavated-area-at-garjiya-temple-haldwani-news-c-418-1-ntl1004-12218-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गर्जिया मंदिर में खोदे गए हिस्से में तीन चरणों में बनेंगे सीसी ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गर्जिया मंदिर में खोदे गए हिस्से में तीन चरणों में बनेंगे सीसी ब्लॉक
Sun, 29 Nov 2026 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कोसी नदी स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के संवेदनशील टीले पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्य में बरती गई लापरवाही के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। क्षमता से अधिक एक साथ खोदाई किए जाने से मिट्टी खिसकने और बुनियाद कमजोर होने की आशंका के बीच अधीक्षण अभियंता ने मौके का निरीक्षण कर नए दिशा-निर्देश जारी किए।
करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से टीले के चारों ओर सीढ़ीनुमा सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता महेश खरे ने निर्देश दिए कि जहां अधिक खोदाई हो चुकी है वहां शटरिंग लगाकर मिट्टी को सहारा दिया जाए और तीन चरणों में सीसी ब्लॉक डाले जाएं। साथ ही भरभराकर गिर रही मिट्टी को मजबूती देने के लिए सॉइल सीमेंटिंग कराने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब एक बार में केवल एक ब्लॉक के लिए ही खोदाई होगी। उसका निर्माण पूरा होने के बाद ही अगला हिस्सा खोदा जाएगा ताकि टीले का बड़ा भाग खुला न रहे।
टीले की मिट्टी मजबूत करने के लिए होगी सॉइल सीमेंटिंग
रामनगर। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि टीले जिस हिस्से में क्षमता से अधिक खुदाई की गई थी। उस स्थान की मिट्टी भरभराकर गिरने की स्थिति आ गई है। इसे देखते हुए सॉइल सीमेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अंतर्गत सीमेंट को पानी में मिलाकर मिट्टी पर छिड़काव किया जाएगा। इससे मिट्टी की पकड़ मजबूत करने के साथ टीले के भीतर पानी के प्रवेश को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दो चरण में किया जा रहा टीले का सुरक्षात्मक कार्य
रामनगर। अधीक्षण अभियंता महेश खरे ने बताया कि सुरक्षात्मक कार्य करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। बताया कि पहले चरण में विभाग ने 4.93 करोड़ रुपये का टेंडर किया था। जो कि पूरा हो गया है। बताया कि अब दूसरे चरण का कार्य जारी है। जिसे 4.61 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। बताया कि संबंधित ठेकेदार को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जाएगी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।