फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car fell into a ditch, a young man injured

सलड़ी में खाई में गिरी कार, एक युवक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch, a young man injured
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग मार्ग पर सलड़ी में शनिवार देर रात एक कार के गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार हरिद्वार ज्वालापुर निवासी रोहित कुमार पुत्र राजकुमार घायल हो गया। उसके 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया गया। घायल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते कार में कितने व्यक्ति सवार थे इनका भी सही से पता नहीं चल पाया। रात का समय होने और गहरी खाई होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोग भी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए। फिलहाल पुलिस कार में एक ही व्यक्ति होने की संभावना मान रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि शनिवार रात उन्हें सलड़ी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण घायल को बचाने में मशक्कत करनी पड़ी। घायल कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते कार में कितने लोग सवार हैं इसका पता नहीं चल पाया। बताया कि जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर वह हरिद्वार निवासी है और घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मरचूला में खाई में गिरने से बची रोडवेज
रामनगर (नैनीताल)। धुमाकोट गई रोडवेज की एक बस खराब हो गई, जिसे सही कराने के लिए चालक, परिचालक और मिस्त्री रामनगर ला रहे थे। मरचूला और चिमटाखाल के पास बस का टायर पंक्चर हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और खाई में गिरने से बच गई। हादसे में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर डिपो के फोरमैन मो. यामीन ने बताया कि बस (यूके 07पीए 3189) धुमाकोट गई थी, जहां बस का स्टेयरिंग जाम हो गया। रामनगर से बस को ठीक करने के लिए मिस्त्री धुमाकोट गए थे। बस को ठीक कर रामनगर की ओर आ रहे थे। शाम 6 बजे मरचूला और चिमटाखाल के बीच बस का टायर पंक्चर हो गया। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मिस्त्री राजू के सिर में चोट लग गई, जिसे रामनगर अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वहीं चालक रमेश आर्य इसी तरह बस को लेकर रामनगर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed