फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Came to visit West Bengal and blew goods in the mall

पश्चिम बंगाल से घूमने आए और मॉल में माल उड़ा दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Came to visit West Bengal and blew goods in the mall
बिग बाजार में चोरी करते हुए पश्चिम बंगाल की दो महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार
हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर में एक मॉल में रविवार की शाम चोरी कर रही दो महिला सहित तीन लोगों को कर्मचारियों ने धर दबोचा। पिटाई करने के बाद तीनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 हजार 415 रुपये का सामान और 25 हजार 800 रुपये नगद बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के जिला 24 नार्थ परगना ईश्वरीनगर रोड इजीनगर बिचपुर निवासी सुमन चंदा अपनी मौसी हुगली जिले के तिना निवासी तिप्नी दुला और करीबी शुक्ला गोलदार निवासी हसीनगर रविंद्रपोली हैसर बिजपुर 24 परगना 17 अक्तूबर को बरेली आए थे। तीनों 19 अक्तूबर को सामान खरीदने के लिए दुर्गा सिटी सेंटर स्थित एक मॉल पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने डेढ़ लाख रुपये का माल उठाया और चंपत हो गए। सीसीटीवी फुटेज में तीनों की पोल खुल गई। 20 अक्तूबर को तीनों फिर मॉल पहुंचे और 16 हजार 415 रुपये के कपड़े और अन्य सामान निकाल लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने तीनों को पहचान लिया और धुनाई कर दी। मॉल के एचआर मैनेजर वैभव वर्मा ने थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सुमन चंदा का कहना था कि वह अपनी मौसी के साथ घूमने के लिए आया था। पुलिस ने तीनों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
हल्द्वानी। जालसाजों ने महिला से खाता संख्या और अन्य जानकारी लेकर खाते से 60 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला ने एटीएम बंद कराने के बाद कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। डहरिया सीएमटी कालोनी निवासी जया उपाध्याय के पास 19 अक्तूबर को एक जालसाज की कॉल आया। उसने पैसा खाते में डालने के लिए खाता संख्या का आखिरी चार डिजिट का नंबर पूछा। चूंकि महिला ने एक कंपनी से ऑनलाइन सामान मंगाया था और उसे वापस कर दिया था। इसी कारण वह समझ नहीं पायी कि कॉल कंपनी की तरफ से है या किसी अन्य की तरफ से था। खाते से 60 हजार रुपये निकलने मैसेज आने लगा। महिला ने अपना एटीएम बंद कराया। पता चला कि इस खाते से जालसाज ने खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed