फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Businessman's brother attacked, businessmen surround police station for arrest of accused, case filed against four accused

व्यापारी नेता के भाई पर हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापारियों ने थाना घेरा, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Businessman's brother attacked, businessmen surround police station for arrest of accused, case filed against four accused
नैनीताल। शनिवार देर रात कुछ लोगों ने तल्लीताल क्षेत्र में एक व्यापारी नेता के भाई को पीटकर घायल कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल व्यापारी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तल्लीताल थाने का घेराव किया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तल्लीताल व्यापार मंडल के महामंत्री अमनदीप सिंह के भाई सुखदीप आनंद देर रात दुकान से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने सुखदीप को बुरी तरह से पीटा। इसी समय किसी व्यक्ति ने सुखदीप को पहचानकर उसके भाई अमनदीप को फोन पर सूचना दी। इस पर अमनदीप ने सुखदीप को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह, अमनदीप आदि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि रोहिला लॉज निवासी अमनदीप सिंह की तहरीर पर अंकुश कुमार समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई जोगा सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, संजय साह, उपसचिव जयंत उप्रेती, संगीता साह, प्रकाश बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed