फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Burn Home by Forest Fire in Kanalichcheena

गांव तक पहुंची जंगल की आग एक मकान सहित 50 से अधिक घास के लुट्टे राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Burn Home by Forest Fire in Kanalichcheena
ख्वांकोट गांव में जला दुमंजिला मकान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के ख्वांकोट गांव में जंगल की आग शनिवार को गांव तक पहुंच गई। इस घटना में एक मकान पूरी तरह से जल गया जबकि घास के 50 से अधिक लुट्टे जल गए। आग से 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे ऐत गांव से ऊपर वाले जंगल में आग लग गई। आग को गांव की तरफ बढ़ता देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी लेकिन दिन में एक बजे दोबारा आग लग गई। आग की ऊंची लपटें गांव तक पहुंच गईं। आग से शिवशंकर पोखरिया और सुरेंद्र सिंह का दोमंजिला लकड़ी का मकान जल गया, जबकि ग्रामीणों के 50 से अधिक घास के लुट्टे जल गए।
विज्ञापन

सूखी घास और लकड़ियों के जलने से उठी लपटें बाखली तक पहुंच गईं। इससे अफरातफरी मच गई। एक मकान की छत की लकड़ी ने आग पकड़ ली। अन्य घरों के भी आग की चपेट में आने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज अंधड़ चलने से आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवंत सिंह पोखरिया ने बताया कि फिर से आग लगने की आशंका को देखते हुए रात नौ बजे तक लोग मौके पर ही रहे। आग से ग्रामीणों के फलदार पेड़, पौधे भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। शिवशंकर पोखरिया ने बताया कि आग लगने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

मकान और घास के लुट्टों सहित पेड़-पौधों के जलने से 10 लाख रुपये अधिक की क्षति का अनुमान है। आग लगने की सूचना के बाद राजस्व और वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। प्रभावित ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

ख्वांकोट गांव में राख में तब्दील घास के लुट्टे।  संवाद

ख्वांकोट गांव में राख में तब्दील घास के लुट्टे। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed