{"_id":"5a1f056d4f1c1b95188b711c","slug":"bsc-student-killed-in-road-accident-by-school-bus-while-overtaking","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के चक्कर में स्कूल बस ने बीएससी के छात्र की जान ले ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के चक्कर में स्कूल बस ने बीएससी के छात्र की जान ले ली
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी रोड एक्सीडेंट में मरे छात्र मनोहर सिंह खंपा का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार से दौड़ रही स्कूल की बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में एक घर का चिराग बुझा दिया। बस की टक्कर से स्कूटी सवार बीएसएसी छात्र की जान चली गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने एक स्कूल बस के चालक और परिचालक को पीट दिया।
नवाड़ खेड़ा गौलापार निवासी 16 वर्षीय मनोहर सिंह खंपा पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह खंपा एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह बुधवार की सुबह दादा शेर सिंह थापा को कॉलेज जाने की बात कहकर निकला। कॉलेज से सीधे कुसुमखेड़ा निवासी दोस्त अर्पित के यहां चला गया। दोपहर 3.30 बजे वह दोस्त की स्कूटी लेकर मोमो और चाऊमीन लेने आरटीओ रोड की तरफ जा रहा था।
संगम विहार के सामने एस मोड़ पर दो अलग-अलग पब्लिक स्कूलों की बसें जा रही थी। एक बस ने दूसरी को ओवरटेक करने की कोशिश की तो चपेट में मनोहर की स्कूटी आ गई। सड़क पर गिरने से मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने एक स्कूल बस के चालक परिचालक की जमकर धुनाई कर दी। राहगीर मनोहर को सेंट्रल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को हादसे की खबर दी।
अर्पित के साथ बांट कर खाई थी दो-दो रोटी
मनोहर और अर्पित ने बिड़ला स्कूल में इंटर साथ किया था। दोनों में गहरी दोस्ती थी। बुधवार को भी जब मनोहर अर्पित के घर पहुंचा तो सिर्फ अर्पित के लिए ही चार रोटी बनी थी। इस पर अर्पित और मनोहर ने दो-दो रोटी बांटकर खाई थी।
माना जा रहा है कि भूख लगने पर मनोहर ने फोन चार्जिंग पर लगाया और जूते उतार कर दोस्त की चप्पल पहन कर स्कूटी से मोमो लेने निकल पड़ा जबकि अर्पित नहाने चला गया।
गुमसुम हो गई मां, सन्न रह गया भाई
हादसे की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मां सोना खंपा गुमसुम हो गई। वह नम आंखों से बेटे को देख रही थी। वहीं छोटा भाई रोहित सन्न था। वह गुमसुम सा बिना किसी बात के सदमे में बैठा हुआ था।
पुलिस ने शुरू की सीसीटीवी फुटेज जांच
स्कूटी सवार की टक्कर किस स्कूल की बस से हुई यह तय नहीं हो पा रहा था। गुस्साई भीड़ ने एक स्कूल के चालक परिचालक क ी धुनाई लगाई थी जबकि फुटेज में दूसरे स्कूल की बस दिखाई दे रही है। इसको लेकर संशय है कि किस बस से हादसा हुआ है इसलिए पुलिस अब वहां आसपास की दुकानों की फुटेज खंगाल रही है।